मुख्य बाजार में खुलेआम बिक रहे पटाखे:प्रशासन ने रामसर मैदान में जगह दी; लोग बोले- हादसे का खतरा
मुख्य बाजार में खुलेआम बिक रहे पटाखे:प्रशासन ने रामसर मैदान में जगह दी; लोग बोले- हादसे का खतरा
बुहाना : दीपावली के त्योहार पर खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बुहाना के मुख्य बाजार में भी दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। इसी भीड़भाड़ के बीच पटाखों की दुकानें भी खुलेआम संचालित हो रही हैं।
मैदान में जगह दी, बाजारों में भी लगी स्टॉल
बाजार में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर पटाखों की बिक्री से किसी भी छोटी सी चिंगारी के बड़े हादसे में बदलने का खतरा बना हुआ है।
प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए रामसर मैदान निर्धारित किया गया है और वहां बिक्री की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद मुख्य बाजार में पटाखों की दुकानें लग रही हैं। निर्धारित स्थान के बजाय भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों की बिक्री हो रही है। लोगों ने कहा- इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516212
