[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में पार्षद के बेटे की गाड़ी में तोड़फोड़:बेटे के साले को गाड़ी से उतारकर जमकर पीटा, फरार हुए बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में पार्षद के बेटे की गाड़ी में तोड़फोड़:बेटे के साले को गाड़ी से उतारकर जमकर पीटा, फरार हुए बदमाश

श्रीमाधोपुर में पार्षद के बेटे की गाड़ी में तोड़फोड़:बेटे के साले को गाड़ी से उतारकर जमकर पीटा, फरार हुए बदमाश

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में नगरपालिका के निर्दलीय पार्षद के बेटे की गाड़ी में अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ी में बैठे पार्षद के बेटे के साले को गाड़ी से उतार कर जमकर मारपीट की और मौके से बदमाश फरार हो गए। घटना सोमवार रात की है। मामले में शिवरामकाबास निवासी घायल हेमंत शर्मा को श्रीमाधोपुर शहर की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पार्षद सुनील पुरी का बेटा वैभव अपने साले को श्रीमाधोपुर बाइपास से छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी से जा रहा था कि सीकर बाजार के पास बारात की वजह से जाम लगा था।

वैभव ने बताया कि अचानक तीन-चार बाइक पर सवार होकर आए 8 से 10 बदमाश गाड़ी के सामने आकर उतरे और अचानक गाड़ी पर रॉड और लकड़ी से तोड़फोड़ करने लगे। इसी दौरान गाड़ी में बैठे उसके साले को गाड़ी से उतार कर मारपीट करने लगे और बिना कुछ बोले मौके से फरार हो गए।

निर्दलीय पार्षद के बेटे की गाड़ी में अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की
निर्दलीय पार्षद के बेटे की गाड़ी में अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की

वैभव ने बताया कि हमले में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद घायल साले को वो श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का इलाज करवाया और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मामले में हमलावरों की तलाश की जा रही है, हालांकि मामले में सोमवार देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini