[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर की फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मजदूर बाहर निकाले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर की फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मजदूर बाहर निकाले गए

जयपुर की फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मजदूर बाहर निकाले गए

जयपुर : जयपुर में शनिवार को सेनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना मनोहरपुरा थाना इलाके की है। आग लगने पर फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कंट्रोल से बाहर हो गई। इस पर फायरब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जयपुर सिटी और ग्रामीण के दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं अभी भी उठ रहा है।

सेनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री मनोहरपुर स्थित मंगलम इंडस्ट्रीज में है। फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे के आग लगी थी। मनोहरपुरा थाने के सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया- फैक्ट्री अशोक चौधरी की हैं। आग के दौरान अधिकांश लोग लंच पर गए हुए थे। फैक्ट्री में किसी के भी होने की कोई जानकारी नहीं हैं।

सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया- आग बुझाने का काम चल रहा है। सात गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस ने मौके से लोगों को हटा दिया है। बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया हैं। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री मालिक अशोक चौधरी को भी जानकारी दे दी गई है।

आग के कारण आसमान में धुएं का गुबार छाया।
आग के कारण आसमान में धुएं का गुबार छाया।

सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया- अशोक चौधरी की यहां पर दो फैक्ट्री हैं। आग लगने वाली फैक्ट्री में 45 मजदूर काम करते हैं। शॉर्ट सर्किट से जैसे ही आग लगी जो मजदूर लंच पर नहीं गए थे, वे भी बाहर निकल भागे। अशोक चौधरी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक है। इसलिए अभी तक केवल 60 प्रतिशत आग को कंट्रोल किया गया है। सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही।

आग काबू करने की कोशिश की जा रही

फायरमैन मुकेश यादव ने बताया- जानकारी मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंची। आग अधिक होने पर कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इस पर चौमूं, मनोहरपुरा से गाड़ियां मंगवाई है। गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं।

आग के कारण उठा धुएं का गुबार।
आग के कारण उठा धुएं का गुबार।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62