[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में प्रभावी हुआ राजस्थान युवा महोत्सव का प्रचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में प्रभावी हुआ राजस्थान युवा महोत्सव का प्रचार

चूरू में प्रभावी हुआ राजस्थान युवा महोत्सव का प्रचार

चूरू : ब्लॉक स्तर पर राजस्थान युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण द्वारा प्रचार प्रसार समिति गठित की गई। प्रधानाचार्य प्रमेन्द्र शर्मा और डॉ कुलदीप पुनिया के निर्देशन में आज ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो व बस्तियों में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को प्रचार प्रसार समिति के सदस्यों द्वारा राजस्थान युवा महोत्सव के उद्देश्य, लक्ष्य, विभिन्न प्रतियोगिताओं, पुरस्कार व एसएसओ आई डी द्वारा पंजीकरण के बारे मे जानकारी दी गई। आरपी विनय कुमार सोनी ने बताया कि व्याख्याता अमर सिंह व राजवीर सिंह ने सिरसला व लोहसना बड़ा में शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र चौबे, राजेंद्र शर्मा व शाकिर खां ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र, गाजसर व कड़वासर में प्रभुदयाल सैनी व कपिल वर्मा ने रायपुरिया व पोटी में, लक्ष्मी शर्मा व आशा स्वामी ने सर्व हितकारिणी पुत्री पाठशाला में पूनम चोटिया, रेणु व अभिलाषा भाटी ने बागला बालिका विद्यालय, पी एम श्री बागला राउमावि, उषा वर्मा ने सातड़ा में संतोष खेड़ीवाल ने पीथीसर में राजस्थान युवा महोत्सव संबंधी निर्देशों से 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को अवगत कराके प्रोत्साहित किया। इस दौरान बेगराज कसवां व शक्ति सिंह ने पंजीकरण अभिलेख संधारित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62