तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी:मोटरसाइकिलों पर सवार मां- बेटे सहित 3 लोग घायल, एक गंभीर घायल को किया रेफर
तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी:मोटरसाइकिलों पर सवार मां- बेटे सहित 3 लोग घायल, एक गंभीर घायल को किया रेफर
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना इलाके में सीकर लोहारू हाईवे पर शहीद राजकुमार स्मारक के पास बीती रात एक बेकाबू और तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार माँ बेटे सहित तीन घायल लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके से छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची। जीवन ज्योति रक्षा समिति कि एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सूरजगढ़ सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
सूरजगढ़ सीएचसी पर घायलों कि पहचान कस्बे के वार्ड एक निवासी सावित्री नायक, हजारी नायक और बिहार के बेगूसराय के रामफल यादव के रूप में हुई। सीएचसी पर हजारी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
प्रारम्भिक जानकारी में आया है कि यूपी नंबरों कार में सवार लोग किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वे कार को मौके पर छोड़ अपने साथ आ रहे अन्य वाहन में बैठ फरार हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036709


