चिड़ावा में सड़क हादसा:बाइपास सर्किल पर टकराई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर घायल
चिड़ावा में सड़क हादसा:बाइपास सर्किल पर टकराई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर घायल
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टकराने के बाद दो-तीन बार पलटी खा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से पायल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती युवक बेहोशी की हालत में था। डॉक्टर पायल, डॉ. अलकेश बरसानी और उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार, निवासी केहरपुरा, का तुरंत इलाज शुरू किया। कार में दो अन्य युवक भी सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। बताया गया कि ये युवक झुंझुनूं की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे, जब अचानक कार बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035432
