स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग, कार्रवाई नहीं करने का आरोप
स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग, कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : कस्बे के ग्रामीणों ने सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी को पत्र लिखकर ग्राम शिमला बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि रवा- दूधवा मार्ग पर दिनभर ओवरलोड वाहन बजरी, डस्ट, रोड़ी आदि से भरे हुए तेज गति से तथा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाते हुए गुजरते हैं। इसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना – घटित हो सकती है। इसके लिए अनेक बार ओवरलोड वाहन चालकों को बोला भी जा चुका है, लेकिन वह यहां अपने वाहनों की गति धीरे नहीं करते हैं। इस स्थान पर बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बच्चों के खेल का मैदान, अन्नपूर्णा रसोई आदि अनेक संस्थाएं हैं, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर दोनों साइड में होना अतिआवश्यक है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर दोनों साइड में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि असमय होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037495


