[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में सो रहे परिवार जानलेवा हमला:मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, कचरा डालने की बात पर हुआ विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

घर में सो रहे परिवार जानलेवा हमला:मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, कचरा डालने की बात पर हुआ विवाद

घर में सो रहे परिवार जानलेवा हमला:मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, कचरा डालने की बात पर हुआ विवाद

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के गूंती गांव में गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जब वे घर में सो रहे थे। इस हमले में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया गया है।

जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि गूंती निवासी सोनू पुत्र भूपसिंह ने रिपोर्ट में कहा कि उसे शीशपाल के नंबर से फोन आया और उसकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद उदयभान, नीरज, बिजेंद्र, जोगेंद्र, लोकेश, संदीप, सुरेश, धर्मेंद्र, विजेंद्र, और रामकरण गाड़ियों और बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। शोर-शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने आए, तो उन्होंने विकलांग पिता और माता के साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी माता की लज्जा भंग करने का प्रयास भी किया।

गांव के अन्य लोग जब मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। इस मारपीट में सोनू और उसके परिजन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित ने बताया कि पांच नवंबर को आरोपी नीरज के पिता के सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने सवामणी का आयोजन किया था और कचरा मंदिर के पास डाल दिया था। पुजारी के कहने पर मंदिर के पास पड़े कचरे का वीडियो बनाकर गांव के ग्रुप में डाल दिया गया, जिससे आरोपी खफा हो गए। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उन्होंने उसके परिवार पर हमला कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89