[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सऊदी अरब पहुंचा राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल:राइजिंग राजस्थान के लिए लिए निवेशकों को किया आमंत्रित, रियाद की मीटिंग में भारतीय बिजनेसमैन हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सऊदी अरब पहुंचा राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल:राइजिंग राजस्थान के लिए लिए निवेशकों को किया आमंत्रित, रियाद की मीटिंग में भारतीय बिजनेसमैन हुए शामिल

सऊदी अरब पहुंचा राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल:राइजिंग राजस्थान के लिए लिए निवेशकों को किया आमंत्रित, रियाद की मीटिंग में भारतीय बिजनेसमैन हुए शामिल

झुंझुनूं : राइजिंग राजस्थान में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को सऊदी अरब में इन्वेस्टर रोड शो हुआ। इन्वेस्टर रोड शो में उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधि मंडल में वित्त (व्यय) विभाग के सचिव नवीन जैन, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक, डीएमआईसी के अतिरिक्त आयुक्त नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

प्रतिनिधिमंडल रविवार को सऊदी अरब पहुंच गया था। रियाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मोहम्मद गुलाम खान सोती साहित भारतीय कम्यूनिटी के सदस्यों स्वागत किया। मोहम्मद गुलाम झुंझुनूं के सोती गांव के निवासी हैं औ भारतीय ऐंबैसी में वालंटियर के रूप में काम करते हैं। वह सऊदी अरब में बिजनेसमैन हैं। भारतीय प्रतिनिधि मण्डल ने सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों और वहां के सार्वजनिक, निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों व स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात की।

तीन दिवसीय यात्रा में सऊदी अरब के सहायक निवेश मंत्री इंजी. इब्राहिम युसेफ अल मुबारक से मुलाकात की। जिसमें सऊदी अरब को इन्वेस्टमेंट समिट के पार्टनर कंट्री के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

इन्वेस्टमेंट के लिए बिजनेस ग्रुप्स के साथ की मुलाकात

प्रदेश के इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन,मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि समाधान, एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी जैसे क्षेत्रों में सऊदी अरब से निवेश लाने के उद्देश्य से यह प्रतिनिधिमंडल अलफनार एसएबीआईसी, प्रोजेक्ट्स, एसईडीसीओ कैपिटल, अल मुहाइदीब ग्रुप, जेद्दा चेंबर, बिनजागर ग्रुप, बसम ग्रुप और अब्दुल्ला हाशिम कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें राजस्थान के व्यापारिक माहौल को निवेश अनुकूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

इस दौरान उद्योग राज्य मंत्री विश्नोई ने सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान के साथ रियाद में आयोजित इंडिया फूड फेस्टिवल का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।​​​​​प्रतिनिधिमंडल जेद्दाह में मौजूद एक पुरातात्विक स्थल ओल्ड बलद का दौरा करेगा। वहां के उनके और राजस्थान स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बीच साझेदारी के अवसरों की भी तलाश करेगा। बैठक समेत अन्य कार्यक्रम की व्यवस्था इकोनॉमिक एण्ड कॉमर्स काउंलसर मनुस्मृति की देखरेख में हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62