[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

​​​​​​​सरकारी अस्पताल में यूट्यूब देखकर मरीज की ECG की:परिजन बोले- नहीं आता तो किसी को बुला लो, हेल्पर बोला- स्टाफ कहां से लाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

​​​​​​​सरकारी अस्पताल में यूट्यूब देखकर मरीज की ECG की:परिजन बोले- नहीं आता तो किसी को बुला लो, हेल्पर बोला- स्टाफ कहां से लाए

​​​​​​​सरकारी अस्पताल में यूट्यूब देखकर मरीज की ECG की:परिजन बोले- नहीं आता तो किसी को बुला लो, हेल्पर बोला- स्टाफ कहां से लाए

जोधपुर : जोधपुर में सरकारी अस्पताल के हेल्पर ने यूट्यूब देखकर कर मरीज की ECG कर दी। परिजनों ने जब उसे यूट्यूब से देखकर ECG के उपकरण लगाते देखा तो टोका और कहा- तुम्हें ECG करनी नहीं आती, फिर ऐसे तो तुम मरीज को मार दोगे। इस पर हेल्पर ने स्टाफ न होने की बात बताई।

मामला पावटा स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल का गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बीएस जोधा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। घटना से जुड़े 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक खुद मरीज ने और दूसरा उसके साथ आए परिजनों ने बनाया है।

मोबाइल पर यूट्यूब देखकर मरीज की ईसीजी करता कर्मचारी।
मोबाइल पर यूट्यूब देखकर मरीज की ईसीजी करता कर्मचारी।

वीडियो दिवाली के दिन का है। वीडियो में एक युवक अस्पताल में बेड पर लेटा है और कहता है- दिवाली पर लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर है। इनको मालूम नहीं है, मशीन कैसे चलानी है।

इसके बाद पहला वीडियो खत्म हो जाता है। दूसरे वीडियो में मरीज का परिजन कहता है कि भैया आप कह रहे हो कि आपने कभी ECG नहीं की है। तो क्यों मरीज की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। परिजन बार-बार कहता है कि किसी को बुला लो भैया, ECG सीधा हार्ट से जुड़ा मामला है। कुछ हो गया तो क्या होगा।

इस पर हेल्पर कहता है- मैं लैब टेक्नीशियन नहीं हूं, वह दीपावली की छुट्टी पर घर गया है। मुझे कुछ नहीं करना है। सब सही जगह लगा दिया है, जो भी काम करेगी मशीन करेगी।

मामले की जांच होगी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बीएस जोधा ने कहा- वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। जांच करवाई जाएगी। मामले की सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62