[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस हिरासत में हार्ट अटैक:मारपीट की गम्भीर धाराओं के क्रॉस कैसे में पकड़ा था पुलिस ने, पिलानी सीआई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस हिरासत में हार्ट अटैक:मारपीट की गम्भीर धाराओं के क्रॉस कैसे में पकड़ा था पुलिस ने, पिलानी सीआई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

पुलिस हिरासत में हार्ट अटैक:मारपीट की गम्भीर धाराओं के क्रॉस कैसे में पकड़ा था पुलिस ने, पिलानी सीआई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

झुंझुनूं : मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी को शुक्रवार देर रात पिलानी थाने में हार्ट अटैक आ गया। काजड़ा निवासी अनिल शर्मा (32) को सीने में तेज दर्द के बाद तबियत बिगड़ने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आननफानन में उसे बिरला सार्वजनिक अस्पताल में ले जाया गया। प्रारम्भिक जांच के बाद उसे रैफर कर दिया गया जिसके बाद पुलिस कस्टडी में ही उसे जिला मुख्यालय स्थित बीडीके हॉस्पिटल ले जाया गया।

30 अगस्त को काजड़ा गांव में सार्वजनिक मन्दिर के पास खड्डे में ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे मिट्टी के भराव को लेकर हुए विवाद में 2 पक्षों में गम्भीर मारपीट हो गई थी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे।

बाद में इस मामले में पुलिस ने मारपीट के क्रॉस मुकदमे के अलावा एट्रोसिटी एक्ट में भी एक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इन्हीं मामलों में कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर को दोनों पक्षों के 3 लोगों को हिरासत में लिया था और वे न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी में थे, जहां शुक्रवार देर रात अनिल शर्मा को हार्ट अटैक आ गया।

कस्टडी में कैदी को हार्ट अटैक की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी तुरन्त बीडीके अस्पताल पहुंच गए थे। झुंझुनू में उस वक्त कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध ना होने और मरीज की हालत को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उसे तुरन्त जयपुर ले जाने का निर्णय लिया। देर रात जयपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल अगले 48 घंटों के लिए मरीज को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ गए पुलिस के जवान और मरीज के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62