[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मर्डर करने से पहले 3 आरोपियों को दबोचा:देशी पिस्टल और 57 जिंदा कारतूस बरामद, गुन्नू किडनैप मामले में जा चुके जेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मर्डर करने से पहले 3 आरोपियों को दबोचा:देशी पिस्टल और 57 जिंदा कारतूस बरामद, गुन्नू किडनैप मामले में जा चुके जेल

मर्डर करने से पहले 3 आरोपियों को दबोचा:देशी पिस्टल और 57 जिंदा कारतूस बरामद, गुन्नू किडनैप मामले में जा चुके जेल

सीकर : सीकर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल और 57 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों जयपुर से सीकर मर्डर करने आ रहे थे। उससे पहले ही रानोली, जिला विशेष पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

रानोली पुलिस के अनुसार- 24 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि रात के समय अपराधी मनोज अपने दो साथियों के साथ ब्रेजा गाड़ी लेकर जयपुर से सीकर की तरफ आ रहा है। ऐसे में रानोली में अखेपुरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध लगने पर गाड़ी को रुकवाया तो गाड़ी में बैठे तीनों लोग गाड़ी को छोड़कर रेलवे लाइन की तरफ फरार हो गए।

पुलिस ने करीब एक घंटे तक 2 से 3 किलोमीटर की एरिया में सर्च करके दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। जब पुलिस दोनों आरोपियों को वापस लेकर आ रही थी। तब एक आरोपी दर्द के मारे सिसकियां भर रहा था, जिसकी आवाज सुनकर पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

सीकर में मर्डर करने आ रहे थे तीनों

आरोपी दीवार कूदते वक्त गिर गया था, जिससे उसके पैर में चोट आई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज कुमार (25) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी होल्या का बास, मनोज कुमार मंगावा (27) पुत्र भोलाराम निवासी खंडेला और थानाराम (27) पुत्र बजरंग लाल निवासी दताऊ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तलाशी में एक देशी पिस्टल और 57 जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों से प्रारंभिक इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि तीनों मर्डर की वारदात करने के लिए सीकर की तरफ आ रहे थे।

इसके पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस से बचने के दौरान तीनों आरोपी भागे जिससे उनके पैरों में चोट भी आई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को इनपुट लगा था कि आरोपी भरतपुर साइड से हथियार लेकर सीकर की तरफ आ रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और फिर उन्हें टोल प्लाजा के नजदीक पकड़ा।

आरोपी मनोज पूर्व में व्यापारी पर फायरिंग कर चुका है। वही दूसरा आरोपी मनोज कुमार मंगावा सीकर में हुए गुन्नू किडनैप का आरोपी रह चुका है और थानाराम को थोड़े दिन पहले ही सदर पुलिस और जिला विशेष पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किसके इशारे पर और किसका मर्डर करने के लिए सीकर की तरफ आए थे।

आरोपी की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका साइबर सेल के कांस्टेबल राकेश कुमार की रही। इसके अतिरिक्त रानोली SHO उमराव सिंह सहित रानोली पुलिस, डीएसटी टीम के हरीश,अंकुश सहित अन्य टीम में शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet