[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बगड़ : ससुराल के आगे बैठी रही बहू:ससुराल वालों ने कहा पहले गाड़ी लाओ, फिर घूसने देंगे घर के अंदर, थाने भी पहुंची, लेकिन किसी ने नहीं सुनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबगड़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बगड़ : ससुराल के आगे बैठी रही बहू:ससुराल वालों ने कहा पहले गाड़ी लाओ, फिर घूसने देंगे घर के अंदर, थाने भी पहुंची, लेकिन किसी ने नहीं सुनी

ससुराल के आगे बैठी रही बहू:ससुराल वालों ने कहा पहले गाड़ी लाओ, फिर घूसने देंगे घर के अंदर, थाने भी पहुंची, लेकिन किसी ने नहीं सुनी

झुंझुनूं-बगड़ : एक बहु ससुराल के घर में घूसने के लिए कई घण्टों तक मिन्नते करती रही है, लेकिन ससुराल वालों उसे घर में नहीं घुसने दिया। महिला फरियाद लेकर थाने भी पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। मामला बगड़ थाना इलाका के देसुसर गांव का है। विवाहिता निर्मला चिड़ावा थाना के मालूपुरा गांव की रहने वाली है।

2021 में देसूसर निवासी विकास से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति की डिमांड बढ़ी। गाड़ी की मांग करने लगा। जब ससुराल वालों ने गाड़ी नही दी तो पत्नी को घर में रखने से मना कर दिया। विवाहिता कई दिनों से ससुराल के चक्कर लगा रही है, लेकिन घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। थाने भी पहुंची लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की।

पीडित निर्मला ने बताया कि उसकी बहन की शादी में घरवालों ने दहेज में उसे गाड़ी दी थी, लेकिन मुझसे नहीं दी, इसके कारण ससुराल वाले नाराज हो गए। गाड़ी की डिमांड करने लगे। उसके बाद निर्मला के परिवार के लोगों ने कुछ दिनों में गाड़ी देने की बात कहकर परेशान नहीं करने की बात की। लेकिन विकास ने अपनी पत्नी को रखने मना कर दिया और जयपुर चला गया।

निर्मला ने बताया कि अपने पति से फोन पर बात कर पास रखने की मिन्नतें करती रही। लेकिन वह नहीं माना। विकास से बातचीत बंद हो गई। उसके बाद निर्मला कई दिनों तक अपने ससुराल रही।

ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। दो तीन तक भूखी रही। ससुराल वालों ने धक्का मुक्की कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद निर्मला ने ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करवाया दिया।

निर्मला बताया कि वह जब भी सुसराल आती है तो घर के ताला लगा दिया जाता है, घर में घुसने नही दिया जाता है, कल भी उसके साथ ऐसे ही हुआ। घर के ताला लगा दिया। तीन से चार घंटे भूखी प्यासी घर के बाहर बैठी रही। लेकिन ससुराल में घुसने नही दिया।

बगड़ थाना में फरियाद लेकर पहुंची, लेकिन सुनवाई नही हुई। निर्मल ने बताया कि कुछ दिनों पहले समझौता हुआ था, ससुराल वालों ने अपनाने की बात कही थी, लेकिन जब ससुराल पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77