[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिश्तेदारी में गया था परिवार,पीछे से नगदी और जेवरात चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, ढाई लाख नगद सहित लाखों के जेवरात किए पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

रिश्तेदारी में गया था परिवार,पीछे से नगदी और जेवरात चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, ढाई लाख नगद सहित लाखों के जेवरात किए पार

रिश्तेदारी में गया था परिवार,पीछे से नगदी और जेवरात चोरी:घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, ढाई लाख नगद सहित लाखों के जेवरात किए पार

पचेरी कलां : निहालोठ गांव में चोरों ने सूने मकान से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था, पीछे से चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना पचेरीकलां थाना इलाके क्षेत्र के ढाणी निहालोठ की है।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि निहालोठ गांव के डॉ.हुकम सिंह राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार रिश्तेदारी में छूछक लेकर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर 2.5 लाख रुपए नगद, कीमती जेवरात व दस्तावेज सहित बक्सा ही चोरी कर ले गए। जिसमें करीब पांच लाख का गहना रखा हुआ था। शिकायतकर्ता डॉ हुकम सिंह पचेरी कला अस्पताल में कार्यरत है।

थानाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पीड़ित की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker