[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के भाई की मौत:टेंट का सामान ले जा रही पिकअप ने मारी टक्कर; रिश्तेदार की भी जान गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिरोही

दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के भाई की मौत:टेंट का सामान ले जा रही पिकअप ने मारी टक्कर; रिश्तेदार की भी जान गई

दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के भाई की मौत:टेंट का सामान ले जा रही पिकअप ने मारी टक्कर; रिश्तेदार की भी जान गई

सिरोही : सिरोही में दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के छोटे भाई और रिश्तेदार की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद शादी के घर में मातम छा गया। हादसा कैलाशनगर थाना क्षेत्र में मनादर कस्बे के देवनगर में रविवार सुबह 7:30 बजे हुआ।

थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया- जालोर के मेडा उपला से सोमाराम की बारात शनिवार शाम मनादर कस्बे के देवनगर में आई थी। रात को शादी होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। रविवार सुबह 7 बजे दूल्हे का भाई दिनेश (30) पुत्र कानाराम रेबारी और देवनगर निवासी निंबाराम (18) पुत्र मानाराम रेबारी बाइक से सामान लेने के लिए गए थे।

यह पिकअप दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही थी। इसी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।
यह पिकअप दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही थी। इसी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।

हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

थानाधिकारी ने बताया- वहां से लौटते समय देवनगर निवासी कालूराम देवासी के घर के सामने पहुंचे थे। तभी दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से कैलाश नगर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में निंबाराम की मौत हो गई। दिनेश को सिरोही के सरकारी अस्पताल से उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस के मोरस के पास पहुंचते ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

सिरोही सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर मृतकों के परिजन से जानकारी लेती पुलिस।
सिरोही सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर मृतकों के परिजन से जानकारी लेती पुलिस।

थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया- दोनों शव को सिरोही सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिए हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet