[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता ने की महिला से मारपीट, VIDEO:जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बूंदीराजस्थानराज्य

भाजपा नेता ने की महिला से मारपीट, VIDEO:जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा नेता ने की महिला से मारपीट, VIDEO:जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बूंदी : बूंदी के हिंडोली क्षेत्र में एक महिला से सरेआम मारपीट करने और उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनके साथियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। पुलिस ने महिला की तरफ से 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने हिंडोली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम भगवती और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
एक महिला ने हिंडोली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम भगवती और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

हिंडोली एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि हिंडोली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम भगवती और उनके साथियों पर एक महिला के साथ सरेआम मारपीट करने की शिकायत मिली है। इस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष की तरफ से भी महिला और उसके परिजनों सहित 15 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया है।

जमीन विवाद को लेकर मारपीट महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले के पीछे दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता गुरुमाला जैन ने बताया कि हिंडोली भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष ओम भगवती सहित अन्य लोग ओदनंदा गांव में उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। इस मामले में पहले भी कई बार समझाइश हो चुकी है, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। इसी के चलते एक बार इन लोगों ने मारपीट की। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर शक्ति सिंह, ओम भगवती, शंकर सिंह, छोटू सिंह, शम्भू सिंह, मोती सिंह एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामलें मे पूर्व मंत्री और हिण्डोली से विधायक अशोक चांदना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिण्डोली भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गाली-गलौच व मारपीट का यह वीडियो अत्यंत पीड़ादायक है। क्या भजनलाल सरकार इस परिवार को न्याय दिला पाएगी? भाजपा का यही असली चाल, चरित्र और चेहरा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet