[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा की सीमा से लगे गांवों में बदमाशों का खौफ:SP से मिले गांव वाले, बोले- गैंग पनप रही हैं, इन्हें खत्म करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा की सीमा से लगे गांवों में बदमाशों का खौफ:SP से मिले गांव वाले, बोले- गैंग पनप रही हैं, इन्हें खत्म करें

हरियाणा की सीमा से लगे गांवों में बदमाशों का खौफ:SP से मिले गांव वाले, बोले- गैंग पनप रही हैं, इन्हें खत्म करें

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के हरियाणा सीमा से लगे सूरजगढ़ थाना इलाके के कई गांव में लोग दहशत में हैं। गांव के लोगों में बदमाशों का खौफ है। यहां कई महीनों से बदमाशों का बोलबाल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गैंग पनप रही हैं। आए दिन यहां अवैध गतिविधियां हो रही हैं। डकैती, चोरी, ब्लैकमेलिंग और हवाई फायर जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

ग्राम पंचायत धिंगड़िया के सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र जांगिड़ के नेतृत्व में ग्रामीण गुरुवार को एसपी से मिले। उन्होंने क्षेत्र में पनप रहे अपराध को खत्म करने की मांग की। सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र जांगिड़ ने बताया- ग्राम पंचायत धिंगिडया में चौराड़ी, जयसिंहवास, रघुवीरपुरा, पिचानवासी सहित आसपास के कई गांव लगते हैं।

इन गांवों में पिछले काफी समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। असामाजिक तत्वों ने गैंग बना रखी है, ये चोरी, डकैती, ब्लैकमेलिंग, जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

गांवों में दहशत का माहौल है। आए दिन गांव के जोहड़ा में हवाई फायरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार थाना सूरजगढ में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बदमाश बेखौफ होकर घूमते हैं। ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया- दो महीने पहले गांव में चोरी की वारदात हुई थी। जांच की तो पता चला कि गांव के ही मनीष नाम के युवक ने पिस्टल की नोक पर चोरी की। पिछले चार पांच महीनों में चोरी डकैती सहित अन्य घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों को ब्लैकमेल भी किया जा रहा है, डराया धमकाया जा रहा है। हमारी मांग है कि एसआईटी टीम का गठन कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अपराध खत्म किया जाए। ताकि ग्रामीण शांति से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। इस दौरान कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin