झुंझुनूं : डॉ राहड़ को मिलेगी FICP की उपाधि:अहमदाबाद में 27 जनवरी को दी जाएगी उपाधि, डॉ कैलाश राहड़ BDK हॉस्पिटल में है फिजिशियन
डॉ राहड़ को मिलेगी FICP की उपाधि:अहमदाबाद में 27 जनवरी को दी जाएगी उपाधि, डॉ कैलाश राहड़ BDK हॉस्पिटल में है फिजिशियन
झुंझुनूं : BDK हॉस्पिटल के फिजिशियन व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश राहड़ को FICP की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह उपाधि इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (ICP) की ओर से प्रदान की जाएगी।
डॉ राहड़ को यह उपाधि 27 जनवरी 2023 को अहमदाबाद में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया(API) की 78 वी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रदान की जाएगी। फेलो ऑफ दी इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (FICP) की उपाधि इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (ICP) की ओर से प्रदान की जाएगी।
डॉक्टर राहड़ को यह उपाधि उनके द्वारा फिजिशियन के रूप में चिकित्सा क्षेत्र में डायबिटीज व अस्थमा के इलाज में किए गए उत्कृष्ट चिकित्सकीय व शोध कार्य के लिए दी जाएगी। डॉक्टर राहड़ झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में फिजिशियन व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है। FICP फिजीशियन को दी जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की सबसे प्रतिष्ठित उपाधि हैं। डॉक्टर राहड़ को इसके अलावा भी कई बार राज्य व जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068251


