[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद प्रदीप कुमार सैनी को बनाया फर्जी तरीके से भाजपा का सदस्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद प्रदीप कुमार सैनी को बनाया फर्जी तरीके से भाजपा का सदस्य

पार्षद ने प्रेस वार्ता कर सदस्यता अभियान को फर्जीवाड़ा और भाजपा के रूप में देश के अंदर एक चिटफंड कंपनी काम कर रही है। इस कम्पनी के सेल्समैनों से अपने मोबाइल बचाकर रखना

झुंझुनूं : कांग्रेसी पार्षद ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेसी पार्षद प्रदीप सैनी ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा भाजपा के लोग धोखे से लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। सैनी ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। पहले विश्वास में लेकर एक भाजपाई ने उनसे उनका मोबाइल फोन ले लिया और उनकी बिना जानकारी उन्हें भाजपा का सदस्य बना दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर कांग्रेसी पार्षद का भाजपा सदस्यता कार्ड वायरल होने से यह विवाद खड़ा हुआ। कांग्रेस पार्षद प्रदीप सैनी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। जबकि सदस्य बनाने वाले भाजपाई ने दावा किया है कि पार्षद से ओटीपी पूछकर ही उन्हें सदस्य बनाया था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को नगर परिषद में कुछ पार्षद व ठेकेदार उपसभापति के कक्ष में बैठे थे। इस दौरान पार्षद प्रदीप सैनी से उसके मित्र ठेकेदार व बजरंगदल जिला संयोजक रवि गुप्ता ने मोबाइल लेकर उससे भाजपा का सदस्यता अभियान बना दिया। यह मामला सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदीप सैनी ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना व ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा के सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ने के बाद पार्षद प्रदीप सैनी का सदस्यता निरस्त कर सदस्यता कार्ड से उनकी फोटो हटा दी गई है।

पार्षद ने ही खोला था मोबाइल लॉक: 23 सितंबर को कुछ पार्षदों के साथ हम बैठे थे। मैने पार्षद प्रदीप सैनी उनका मोबाइल लिया। उन्होंने ही लॉक खोलकर दिया था। उनके मोबाइल पर ओटीपी आया था। अब सोशल मीडिया पर यह बात सार्वजनिक होने पर इतने दिन बाद कह रहे है कि फर्जी सदस्य बना दिया। उनके आग्रह पर अब उनको हटा दिया गया है। – रवि गुप्ता, जिला संयोजक बजरंगदल

जो पार्टी अपने आप को चाल, चरित्र और चेहरे तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। उसके कार्यकर्ताओं के कारनामे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के पार्षद प्रदीप सैनी के साथ ये ऐसा विश्वासघात कर सकते हैं तो पता नहीं इस सदस्यता अभियान में इन्होंने कितनों को बेवकूफ बनाया होगा। – खलील बुडाना, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस

जो पार्टी सरकार पर्ची वाली बनाती हैं वो सदस्य भी फर्जी ही बनाएंगी। – अजमत अली, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष

कमेटी बजरंग दल के अध्यक्ष ठेकेदार रवि गुप्ता ने नगर परिषद में एक बार घर फोन करने की कहकर मुझसे मोबाइल मांगा। परिचित होने के नाते मैने मोबाइल दे दिया। उसने बात करने की बजाए भाजपा का सदस्य बना डाला। मुझे तो तब पता चला जब जानकारों के फोन मेरे पास आने लगे। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा के रूप में देश के अंदर एक चिटफंड कंपनी काम कर रही है। इस कम्पनी के सेल्समैनों से अपने मोबाइल बचाकर रखना। नहीं तो विश्वास में लेकर आज तो सदस्य बना रहे हैं और कल किसी फर्जी मामले में फंसा देंगे। – प्रदीप सैनी, पार्षद

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77