अंकित ने राज्य स्तरीय कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल:उत्तराखंड में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में कप्तान का करेंगे नेतृत्व
अंकित ने राज्य स्तरीय कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल:उत्तराखंड में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में कप्तान का करेंगे नेतृत्व
नीमकाथाना : नीमकाथाना में गुहाला के अंकित बोरख ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। अब अंकित बोरख का अक्टूबर में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप कबड्डी में कप्तान का नेतृत्व करेंगे।
गांव भोपालपुरा के अंकित बोरख ने राज्यस्तरीय कबड्डी फेडरेशन में गोल्ड मेडल जीता है। साथ ही अंकित बोरख ने नेशनल कबड्डी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। अब पानीपत में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में रेफ्री बना जिसमें फेडरेशन ने प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मान किया।

अंकित के पिता बाबूलाल बोरख ने बताया कि अब अक्टूबर महीने में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप, उत्तराखंड में अंकित कप्तान के रूप में नेतृत्व करेगा। अंकित के पिता ने बताया कि अंकित दिन में करीब 6 घंटे तक कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी करता है। गोल्ड मेडल जीतकर गांव आने वाले ग्रामीणों ने अंकित का सम्मान समारोह रखा। जिसमें गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अब अंकित उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप कि तैयारी कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034712

