[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का हुआ आयोजन:क्विज में हीरा पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी; स्पीच कंपटीशन में आहंगारान स्कूल की ईशा रही फर्स्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का हुआ आयोजन:क्विज में हीरा पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी; स्पीच कंपटीशन में आहंगारान स्कूल की ईशा रही फर्स्ट

माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का हुआ आयोजन:क्विज में हीरा पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी; स्पीच कंपटीशन में आहंगारान स्कूल की ईशा रही फर्स्ट

जयपुर : पिंक सिटी प्रेस क्लब में माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का आयोजन हुआ। शनिवार को हुए कार्यक्रम में सात स्कूलों ने क्विज और स्पीच कंपटीशन में भाग लिया। सभी स्कूलों में कड़ा मुकाबला हुआ। क्विज मुकाबले में अव्वल हीरा पब्लिक स्कूल, दूसरे स्थान पर मदरसा जामिया तैयब और तीसरे स्थान पर आहंगरान ने और स्पीच में आहंगरान स्कूल की ईशा फर्स्ट, दूसरे स्थान पर हीरा पब्लिक स्कूल की सिमरा और तीसरे स्थान पर अजीज पब्लिक स्कूल की आलिया रही।

जज के रूप में एडवोकेट जमील खान,आकाशवाणी की एंकर हसीन बानो और नौशाबा बशीर ने क्विज और स्पीच कंपटीशन को जज किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एडीसीपी मुस्तफा अली जैदी, आकाशवाणी की असिस्टेंट डायरेक्टर रेशमा खान, जर्नलिस्ट डॉ. ताबीना अंजुम कुरैशी, एडवोकेट जमील खान, सी के एस हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर मोहम्मद शरीफ, रिटायर्ड एडीएम फतेह मो. खान और सामाजिक कार्यकर्ता मेहरुन्निसा खान ने बच्चों की हौसला अफजाई की।

पिंक सिटी प्रेस क्लब में माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का आयोजन हुआ।
पिंक सिटी प्रेस क्लब में माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2024 का आयोजन हुआ।

सभी वक्ताओं ने अपने-अपने प्रोफेशन से जुड़ी बातें और बच्चों को आगे बढ़ाने के रास्ते बताएं। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. इस्माइल ने बताया- जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में माइनॉरिटी स्कूल के बच्चों में क्विज और स्पीच कंपटीशन पहली बार आयोजित हुआ है। इस कंपटीशन का मकसद अलग-अलग महकमों से बुलाए गए वक्ताओं द्वारा अपने-अपने महकमें के बारे में बच्चों को गाइडेंस देना और भविष्य में किस तरह से कामयाब हो उसके बारे में उन्होंने बखूबी अंदाज में बताया ।

उन्होंने कहा- बच्चों ने और स्कूल के स्टाफ ने जबरदस्त मेहनत की और क्विज और स्पीच में नजर आए। आयोजक सारा इस्माइल ने बताया कि यह पहला प्रोग्राम था उम्मीद के बाहर इस प्रोग्राम को करने में कामयाबी मिली। ऑल इंडिया रेडियो की एंकर डॉ. जैबा जीनत ने उन्होंने बच्चों से क्विज के सवाल बेहतरीन अंदाज में पूछे उन्होंने कहा सभी स्कूलों को क्विज के लिए 40 सवाल दिए गए थे और दो मौजू उन्हें दिए गए पहले मौजू मौजूदा हालात में माइनॉरिटी में हायर एजुकेशन तक परसेंटेज क्यों गिरता है। दूसरा सिविल सर्विसेज मे माइनॉरिटी के क्यों नहीं जा पा रहे है।

सभी वक्ताओं ने अपने-अपने प्रोफेशन से जुड़ी बातें और बच्चों को आगे बढ़ाने के रास्ते बताएं।
सभी वक्ताओं ने अपने-अपने प्रोफेशन से जुड़ी बातें और बच्चों को आगे बढ़ाने के रास्ते बताएं।

बच्चों ने बहुत अच्छी तैयारी की और 3 मिनट की स्पीच के बाद 2 मिनट का सवाल जवाब का सेशन दिया गया। इस मौके पर सी के एस हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर मोहम्मद शरीफ, उड़ान संस्था की एडवोकेट जमील खान, जे एल एन एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आजम बैग और अध्यक्ष डॉक्टर फरीद बैग, जहीर उल्लाह खान, फैसल खान, जुल्फिकार अली और राजस्थान तेली महापंचायत के संयोजक अब्दुल लतीफ आरको सहित कई बुद्धिजीवी समाज सेवियों और शिक्षण संस्था से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet