[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर एसपी ने डाबला थाने में किया लोकार्पण:मैस भवन व पार्किंग का उद्घाटन, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी हुई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

सीकर एसपी ने डाबला थाने में किया लोकार्पण:मैस भवन व पार्किंग का उद्घाटन, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी हुई

सीकर एसपी ने डाबला थाने में किया लोकार्पण:मैस भवन व पार्किंग का उद्घाटन, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी हुई

पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला थाने में शनिवार को मैस भवन और पार्किंग का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने नवनिर्मित मैस भवन और पार्किंग का उद्घाटन किया। थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।

थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।
थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिव परिवार और बजरंगबली की मूर्तियों की शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डाबला थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरी और वापस थाना परिसर पहुंची। इसके बाद महंतों द्वारा विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करवाई गई।

ये रहे मौजूद

एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने लोकार्पण के बाद थाने का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, डिप्टी सुशील मान, डाबला थानाधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड़, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, प्रवीण कुमार, पूर्व सरपंच रोहिताश सहित पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles