माकपा 9 जुलाई को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी:खाद, पानी, बिजली की समस्याओं पर देंगे ज्ञापन; कमेटियों की बैठकें तय
माकपा 9 जुलाई को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी:खाद, पानी, बिजली की समस्याओं पर देंगे ज्ञापन; कमेटियों की बैठकें तय
प्रदर्शन की मुख्य मांगों में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के चार में से दो समूहों में नियमित सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना शामिल है। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद समय पर मुहैया कराने और अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने की मांग की जाएगी।
यह निर्णय तहसील कार्यालय किसान मजदूर भवन में आयोजित पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी की जिला और राज्य कमेटी के निर्णयों को तहसील स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की, जिसमें महंगाई, युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार देशी-विदेशी कॉरपोरेट घरानों की सेवा में लगी है।
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी ब्रांच कमेटियों की बैठकें तय की गई हैं। इन बैठकों में तहसील कमेटी से पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा सके। बता दे कि बैठक में तय किया गया कि कांकड़वाला में 8 जुलाई, फूलदेसर में 10 जुलाई, रोझां में 11 जुलाई, भाडेरां में 13 जुलाई, लूणकरणसर में 15 जुलाई, डीएलडी में 18 जुलाई और उदाणा में 20 जुलाई को बैठकें आयोजित होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240800


