श्रीमाधोपुर पालिका ने विशेष अभियान के तहत 28 बंदर पकड़े:सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, उत्पात और हमलों की शिकायत मिल रही थी
श्रीमाधोपुर पालिका ने विशेष अभियान के तहत 28 बंदर पकड़े:सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, उत्पात और हमलों की शिकायत मिल रही थी
श्रीमाधोपुर : शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगरपालिका ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में शनिवार शाम 6 बजे तक 28 बंदरों को पकड़ लिया गया। इन बंदरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अशोक कुमार जाखड़ ने बताया- शहर के विभिन्न मोहल्लों से बंदरों के उत्पात और हमलों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बंदरों के कारण घरों की छतों, गलियों और बाजारों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विशेषज्ञ टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी
शिकायतों को देखते हुए नगरपालिका ने नियमानुसार टेंडर जारी कर विशेषज्ञ टीम को बंदर पकड़ने का कार्य सौंपा। इसी के तहत पहले चरण में यह कार्रवाई की गई, जिसमें 28 बंदरों को पकड़ा गया। नगरपालिका ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन क्षेत्रों में बंदरों का अधिक प्रकोप है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ताकि आमजन को राहत मिल सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान सहयोग करें और बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न डालें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240803


