वीबी रामजी (VBGRAMG) योजना का बहिष्कार समाप्त
मंत्रालयिक कर्मचारी लौटे अपने काम पर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से वीबी रामजी (VBGRAMG) योजना के बहिष्कार को समाप्त कर दिया गया है। सभी मंत्रालयिक कर्मचारी पुनः अपने नियमित कार्य पर लौट आए हैं ओर अब योजना का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाटिल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद संगठन के सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वीबी रामजी (VBGRAMG) योजना से संबंधित सभी कार्य पूर्व की भांति नियमित एवं सुचारु रूप से संपादित किए जाएंगे जिससे आमजन एवं पंचायत क्षेत्र के कार्य प्रभावित न हों।
उन्होंने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240006


