लाडनूं क्षेत्र में 4 दिन में 92 चालान, 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
लाडनूं क्षेत्र में 4 दिन में 92 चालान, 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : प्रदेश भर में शुरू हुए राज्यव्यापी विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत लाडनूं पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। थानाधिकारी शिंभू दयाल मीणा ने बताया कि 2 जुलाई से 16 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार दिनों में हेलमेट नहीं पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, नो पार्किंग तथा रास्ता अवरुद्ध करने जैसे मामलों में कुल 92 चालान किए गए।
इन चालान से 45 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अभियान के दौरान एएसआई चेनाराम, हेड कांस्टेबल विजयकुमार, प्रेमसिंह, कांस्टेबल रामचंद्र, गिरधारी सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा और वाहनों की सघन जांच की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241427


