[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में स्वर्णकार सेवा दल द्वारा राष्ट्र स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में स्वर्णकार सेवा दल द्वारा राष्ट्र स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

जयपुर में स्वर्णकार सेवा दल द्वारा राष्ट्र स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : स्वर्णकार सेवा दल द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर 8 वीं कक्षा मेँ ए तथा ए प्लस रेटिंग एवं 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को मैडल पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। यह आयोजन भामाशाहों के सहयोग से सम्पन्न हुआ, उनका भी संस्था द्वारा दुपट्टा एवं मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम बबेरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान एवं हरियाणा से आए विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles