हाजी इब्राहिम खान की दुआ-ए-मगफिरत 9 जुलाई को, समाज के लोग देंगे खिराज-ए-अकीदत
हाजी इब्राहिम खान की दुआ-ए-मगफिरत 9 जुलाई को, समाज के लोग देंगे खिराज-ए-अकीदत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
भादरा : भादरा की सम्मानित सामाजिक शख्सियत एवं स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हाजी इब्राहिम खान मलकान के निधन के बाद उनकी दुआ-ए-मगफिरत (फातिहा) का कार्यक्रम 9 जुलाई को सुबह 10 बजे उनके निजी निवास, वार्ड नंबर 35, मस्जिद उमर-फारूक के पास, भादरा (जिला हनुमानगढ़) में आयोजित किया जाएगा।
हाजी इब्राहिम खान का निधन 3 जुलाई को 85 वर्ष की आयु में हुआ था। वे स्वास्थ्य विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण क्षेत्र में डॉ. इब्राहिम खान के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक साहवा क्षेत्र में भी सेवाएं दीं और समाज सेवा तथा इंसानियत के प्रति समर्पण के लिए विशेष पहचान बनाई।
दुआ-ए-मगफिरत के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सर्व समाज के लोग पहुंचकर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे। शोकसभा में दिवंगत की सामाजिक सेवाओं को याद करते हुए उनके लिए दुआ की जाएगी।
दिवंगत हाजी इब्राहिम खान के पुत्र तनवीर खान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य हैं और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हाजी इब्राहिम खान के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उनकी समाज सेवा, सादगी और मानवता के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241427


