सेक्टर बीदासर एवं चार्वाक मे महिला एवम बालविकास विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
सेक्टर बीदासर एवं चार्वाक मे महिला एवम बालविकास विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखरेख एवं डिजिटल हस्तक्षेप द्वारा शिक्षा नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर बीदासर एवं चाड़वास मे एक दिवसीय आंगनबाड़ी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे महिला पर्यवेक्षक ऊषा, अनिला की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओ को खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों के महत्व,सामाजिक भावनात्मक कौशलो की भूमिका,सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण,समावेशी वातावरण एवं दिव्यांग जाँच सूची आदि को विशेष गतिविधियों सहित समझाया गया। कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग संस्था का सहयोग उल्लेखनीय रहा,जिससे नवाचार और सहभागिता की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा एवं ऋषि मोदी के द्वारा महिला सुपर वाइजर के नेतृत्व में सत्रों का संचालन किया गया। TLM उपयोग,और रोलप्ले जैसी गतिविधियों ने शिक्षण को जीवंत और रोचक बनाया। प्रशिक्षण सामग्री की प्रस्तुति सरल एवं व्यावहारिक रही, साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में दिए गए उदाहरणों ने समझ को और भी सशक्त बनाया। समापन सत्र में सर्टिफिकेट वितरित किए एवं प्रतिभागियों के साथ समूह चित्रलिया गया,जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और सहभागिता को सम्मान मिला कुल मिलाकर, यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दक्षता वृद्धि की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ कार्यक्रम के अंत मे अनौपचारिक रूप से नवीन सत्र और परेंट्स एडिसन पर चर्चा रही धन्यवाद के साथ समापन रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241427


