भाजपा ने मनाई मुखर्जी जयंती
भाजपा ने मनाई मुखर्जी जयंती
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : भारतीय जनता पार्टी बिसाऊ नगर मंडल ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़ थे। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ सैनी ने की ! मुखर्जी के चित्र पर सभी अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की । मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना मोदीजी ने धारा 370 हटाकर पूरा किया है। नरेंद्र कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चलने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर राजेंद्र ठेकेदार, महामंत्री विलास सैनी, गोपीकिशन पारीक, सुमेर सिंह चौहान, हरिराम बालान, विजय राव, गोविंद प्रसाद वर्मा, अदनान तंवर, राकेश बागड़ी, अभिषेक मिश्रा, पवन मिश्रा , नरेन्द्र सिंह पंवार, बसंत चेजारा, अमित धौलपुरिया, राजेन्द्र माछलपुरिया, सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद कपिलेश शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241426


