बास्केटबॉल ग्राउंड को मिली 10 सीमेंट बेंच, स्थापना दिवस पर पौधारोपण भी
बास्केटबॉल ग्राउंड को मिली 10 सीमेंट बेंच, स्थापना दिवस पर पौधारोपण भी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पर रविवार को श्री चंचलनाथ टीले के पास स्थित बास्केटबॉल खेल परिसर में 10 सीमेंट की बेंच भेंट की गई। अतिथियों ने बेंच का लोकार्पण करने के साथ परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर बालिकाओं के बीच बास्केटबॉल मैच आयोजित हुआ, जिसमें भाग लेने वाली चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। कार्यक्रम में ब्रिज स्मृति प्रन्यास के नितिन अग्रवाल, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अध्यक्ष वीर सत्यदेव दड़िया, डॉ. सतीश खींचा, निर्मल कॉलेर, विकास शर्मा, डॉ. नीरू खींचा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में बास्केटबॉल संघ के नरेंद्र वर्मा, शत्रुघ्न गुप्ता, विनय चौधरी, विनोद सैनी और संजय सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240381

