[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के बाडलवास में जंगली जानवर का आतंक:मवेशियों का शिकार किया, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के बाडलवास में जंगली जानवर का आतंक:मवेशियों का शिकार किया, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

खेतड़ी के बाडलवास में जंगली जानवर का आतंक:मवेशियों का शिकार किया, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बाडलवास गांव में जंगली जानवर बाड़े में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जंगली जानवर द्वारा लगातार की जा रही घटनाओं के संबंध में वन विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है। लेकिन, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

15 बकरियों और कुत्तों का शिकार कर चुका जानवर

ग्रामीणों ने बताया- जंगली जानवर अब तक लगभग 15 कुत्तों और कई बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। हाल ही में, देर शाम भेड़-बकरियां चरा रहे धंसीराम कोली के मवेशियों पर हमला हुआ, जिसमें एक बकरी घायल हो गई और एक की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार ने खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन तो बनाया है, लेकिन जंगली जानवरों को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। इसी कारण जानवर आबादी क्षेत्र में आकर पशुओं का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगे कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी, क्योंकि विभाग को स्थिति की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। टीम ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles