[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों में नाराजगी:मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त, 7 लाख की सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों में नाराजगी:मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त, 7 लाख की सहायता

ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों में नाराजगी:मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त, 7 लाख की सहायता

जाखल : शनिवार शाम रघुनाथपुरा गांव स्थित बालाजी जोहड़ा के पास हुए सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक रामसिंह रेप्सवाल की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुढ़ागौड़जी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद यह धरना समाप्त हो गया।

मृतक के भाई हरिराम रेप्सवाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रामसिंह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोठड़ा की ओर से तेज गति और कथित लापरवाही से आ रहे गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े भारी ट्रेलर इस मार्ग पर लगातार तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सीएचसी गुढ़ागौड़जी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री और ट्रेलर संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद रहे।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए और संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। इसके पश्चात पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles