[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईवे किनारे खड़े परिवार के 5-लोगों को इनोवा ने रौंदा:2 महिलाओं की मौके पर ही मौत, 3 घायल; रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहरियाणा

हाईवे किनारे खड़े परिवार के 5-लोगों को इनोवा ने रौंदा:2 महिलाओं की मौके पर ही मौत, 3 घायल; रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे

हाईवे किनारे खड़े परिवार के 5-लोगों को इनोवा ने रौंदा:2 महिलाओं की मौके पर ही मौत, 3 घायल; रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे

नारनौल : हरियाणा के नांगल चौधरी में रविवार सुबह अकबरपुर फ्लाईओवर के पास एक बेकाबू इनोवा कार ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में झुंझुनूं जिले की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई।

हादसा अकबरपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने घायलों को संभाला।
हादसा अकबरपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने घायलों को संभाला।

2 बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे

झुंझुनूं जिले के गांव शिमला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दो बाइकों पर सवार होकर नांगल चौधरी के गांव नांगल कालिया में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। अकबरपुर फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर स्थित टोल टैक्स के पास उनके चाचा दुलीचंद की बाइक का टायर पंक्चर हो गया।

इस वजह से दोनों बाइकों को सड़क किनारे रोककर परिवार के सभी पांचों सदस्य वहीं खड़े थे। इसी दौरान नारनौल (हरियाणा) की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कुछ देर रुका, लेकिन भीड़ को देख गाड़ी मौके से फरार हो गया।
हादसे में उपचाराधीन घायल लड़का।
हादसे में उपचाराधीन घायल लड़का।

एक महिला ने मौके पर मौत, दूसरी ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम

हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेश की मां कमला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें नारनौल (हरियाणा) के सरकारी हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी चाची भतेरी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायलों में दुलीचंद और नवनीत भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हालांकि तीसरे घायल नरेश भी मामूली घायल हुआ है।

पुलिस ने टोल पर ही जब्त की इनोवा

नांगल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया- घटना की सूचना पर नाकेबंदी कर कार्रवाई की और इनोवा कार को जयपुर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सिरोही बहाली के पास से जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों महिलाओं के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है।

Related Articles