चूरू में 9 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत कार्रवाई, बरामद चिट्टे की कीमत 1.80 लाख रुपए आंकी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने 9 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तथा वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकवाया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोयल (21) पुत्र शरीफ काजी निवासी शेखावत कॉलोनी, चूरू बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं 25 के तहत मामला दर्ज किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन शेखावत कॉलोनी निवासी एक युवक से लेकर दूसरे व्यक्ति को सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस आधार पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में कांस्टेबल नवीन कुमार और सुनील कुमार की सटीक सूचना एवं सक्रिय भूमिका रही। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2239849


