शहादत दिवस पर बलिदानी ईश्वर सिंह को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वीरांगना परिवार का किया सम्मान
शहादत दिवस पर बलिदानी ईश्वर सिंह को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वीरांगना परिवार का किया सम्मान
चिड़ावा : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, चिड़ावा इकाई के तत्वावधान में बुधवार को भोजा का बास गांव में बलिदानी हवलदार ईश्वर सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत की शहादत को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना मणि देवी एवं उनके पुत्र कृष्ण कुमार का शॉल ओढ़ाकर तथा परिषद का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल शौकत अली ने बलिदानी ईश्वर सिंह के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिक सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने बताया कि बलिदानी ईश्वर सिंह 5 जाट रेजिमेंट में सेवारत थे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में तैनाती के दौरान एक गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। इसी दौरान आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। कार्यक्रम का समापन “बलिदानी ईश्वर सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
कार्यक्रम में परिषद के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विद्याधर नेहरा, चिड़ावा संयोजक कैप्टन कुलदीप सिंह मान, उपाध्यक्ष सूबेदार वीरेंद्र सिंह कोठारी, सूबेदार दारा सिंह बेनीवाल, सचिव नायब सूबेदार जय सिंह बराला, कोषाध्यक्ष हवलदार शेर सिंह नेहरा, हवलदार प्रकाश पिलानिया, सूबेदार सुनील कुमार भास्कर, हवलदार वीरेंद्र सिंह सिहाग सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2239761


