[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेंट कारोबारियों ने बग्घियों व डीजे के साथ निकाली 5 किमी की रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेंट कारोबारियों ने बग्घियों व डीजे के साथ निकाली 5 किमी की रैली

टेंट कारोबारियों ने बग्घियों व डीजे के साथ निकाली 5 किमी की रैली

झुंझुनूं : राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति का 14वां प्रांतीय महाधिवेशन में शुक्रवार को प्रदेशभर के टेंट कारोबारियों ने शहर में बग्घियों व डीजे के साथ 5 किलोमीटर रैली निकाली।

मोतीलाल स्टेडियम में चल रहे प्रांतीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, राजस्थान टेंट डीलर्स के चेयरमैन रवि जिंदल, अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, प्रदेश महामंत्री पर्वतसिंह भाटी थे। वहीं विशिष्ट अतिथि राजकुमार तालुका, सुरेश छींपा, जयपुर जिलाध्यक्ष रजनीश, अतुल, जगदीश जोशी, सुनील भाटी, वीरेंद्र बाफना, बीजेपी जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा नेता राजेन्द्र भांबू व जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी थे। वक्ताओं ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि टेंट व्यवसाय काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसको लेकर सरकार को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी ने बताया कि अधिवेशन में बाबूलाल रामावत, ऑल इंडिया टेंट एसोसियेशन के एसएस मक्कड़, अशोक चावला, अनिल राव, पंकज, शिवशंकर राय ने टेंट कारोबारियों के मांगपत्र को लेकर चर्चा की और सरकार से इसे पूरा करने की मांग की। इस दौरान सचिव रतनलाल शर्मा, संरक्षक कृष्णकुमार छक्कड़, पुरषोतम जांगिड़, सुनील कुमार नवलगढ़ मौजूद रहे।

सरकार तक पहुंचाएंगे टेंट व्यापारियों की मांग- राजेंद्र भांबू :

14वें प्रांतीय महाधिवेशन में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने टेंट व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि अधिवेशन में लिए गए निर्णयों को वे सरकार तक पहुंचाएगे। जिससे टेंट कारोबारियों को मदद मिल सके। टेंट व्यवसाय काफी चुनौती से भरा हुआ है।

उनको धरातल पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार के स्तर पर उनकी मदद के लिए वे टेंट व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी टेंट व्यापारियों व मेन्यूफेक्चरर का स्वागत करते हुए मेजबानी को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान भाजपा नेता भांबू का झुंझुनूं टेंट व्यवसाय एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र फौजी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin