[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई

रसद विभाग की टीम ने जब्त किए 11 फर्माे से 18 सिलेण्डर

नीमकाथाना : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत घरेलू सिलेण्डर के व्यावसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर शरद मेहरा द्वारा गठित टीम द्वारा नीमकाथाना शहर में स्थित विभिन्न होटलों, फर्माे पर औचक कार्यवाही की गई। प्रवर्तन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बालाजी चिकन कार्नर, श्री बालाजी कचौरी, श्री श्याम रेस्टोरेंट, जीण चाट भण्डार, सैनी सालासर जलेबी व फतेहचंद कचौरी भण्डार से एक-एक घरेलू सिलेण्डर व बीकानेर स्वीट्स, आपणो के.के. चिकन कार्नर, न्यू जोधपुर मिष्ठान भण्डार व बालाजी होटल से दो-दो सिलेण्डर, फूड कोर्ट से चार घरेलू सिलेण्डर सहित कुल 11 फर्माे से 18 घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है। उन्होंने बताया कि सिलेण्डरों को फास्ट फूड, मिठाई व नाश्ता एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए अनाधिकृत एवं असुरक्षित तरीके से प्रयोग में लिया जाना पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबन्धों का स्पष्ट उल्लघंन किए जाने पर सिलेण्डर जब्त किए गए है। कार्यवाही में डीएसपी अनुज डाल, प्रवर्तन निरीक्षक राजेश कुमार, नीमकाथाना तहसीलदार महेश ओला, रसद विभाग के कनिष्ठ सहायक रामपाल सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77