[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीमसर के डाॅ. जुल्फिकार को मिला समाज गौरव सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीमसर के डाॅ. जुल्फिकार को मिला समाज गौरव सम्मान

भीमसर के डाॅ. जुल्फिकार को मिला समाज गौरव सम्मान

भीमसर : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को समाज गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर देश-विदेश में पिछले कई सालों से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान श्री वेदामृतम संस्थानम फाउंडेशन जयपुर की ओर से श्री गोविन्द देवजी मन्दिर के सभागार भवन में आयोजित भव्य विद्वत सम्मान समारोह -2024 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवामहल विधायक आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य, फाउंडेशन के संस्थापक पंडित दिलीप अवस्थी, विशिष्ट अतिथि प्रधान आचार्य पंडित अभिषेक, वैदिक प्रोफेसर डॉ. अनिल मित्रा व डॉ. गणेश दुबे सहित कई अन्य अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान समाज सेवा व संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान व आयोजन में सहभागिता के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को इससे पहले भी देश-विदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी है। इस विद्वत सम्मान समारोह में कला, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, शोध, आयुर्वेद, योग, समाज सेवा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad