[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कांग्रेस जुटाएगी क्राउड फंडिंग:देशभर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण में करेंगे मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा कांग्रेस जुटाएगी क्राउड फंडिंग:देशभर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण में करेंगे मदद

युवा कांग्रेस जुटाएगी क्राउड फंडिंग:देशभर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण में करेंगे मदद

चूरू : भारतीय युवा कांग्रेस केरल के वायनाड में भूस्खलन, हिमालय प्रदेश, उतराखंड, असम और बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए क्राउड फंडिंग के माध्यम से सहायता राशि जुटाएगी। इस संबंध में बुधवार को शहर व देहात कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें अभियान को लेकर जानकारी दी गई।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक व सीकर संभाग प्रभारी चांद बतरा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संचालित राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत केरल के वायनाड में भूस्खलन व हिमालय प्रदेश, उत्तराखंड असम और बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ ने अनगिनत परिवारों का जीवन तबाह किया है। उन सभी पीड़ितों को राहत, पुनर्वास और पुननिर्मार्ण के लिए क्राउड फंडिंग के माध्यम से स्वेच्छा से सहायता राशि डोनेट करवाकर पीड़ितों को संबल पहुंचाएंगे।

अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी व वार्डों में जाकर सहायता राशि जमा कर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय फंड के माध्यम से पीड़ितों की सहायता करेंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक व सीकर संभाग प्रभारी चांद बतरा, चूरू विधानासभा अध्यक्ष सोयल खान डीके, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, जिला महासचिव प्रीत चावरिया, जिला उपाध्यक्ष वसीम चौहान, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कृष्ण सुंडा, रामेश्वरप्रसाद नायक, जयसिंह नायक, अब्दुला कुरेशी, तोहिद चौहान, युनस खान व इब्राहिम सिसोदिया आदि मौजूद थे।

Related Articles