14 सितंबर को जिले में आयोजित होगा राजस्थान जल महोत्सव
14 सितंबर को जिले में आयोजित होगा राजस्थान जल महोत्सव
नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में राजस्थान जल महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए की आगामी 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के दिन लोगों को शामिल करते हुए जिले में हर्ष व उल्लास के साथ राजस्थान जल महोत्सव मनाया जाए । राजस्थान जल महोत्सव बांध, तालाब वअमृत सरोवरों पर आयोजित किया जाए साथ ही ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से भरे हुए जलाशयो पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। राजीविका ग्राम संगठन तथा पंचायत द्वारा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कास्तगारो, आमजन, संस्थाओं व मीडिया को आमंत्रित किया जाए । कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए, जलग्रहण एवं जल मितव्ययता के बारे में चर्चा की जाए । कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046135


