[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में हुआ किसान महासभा का सम्मेलन:1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

चिड़ावा में हुआ किसान महासभा का सम्मेलन:1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने की मांग

चिड़ावा में हुआ किसान महासभा का सम्मेलन:1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने की मांग

चिड़ावा : अखिल भारतीय किसान महासभा का चौथा जिला सम्मेलन किसान महासभा कार्यालय चिड़ावा में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद ढेवा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी संघर्ष को मजबूत करने के लिए ग्राम कमेटियों का गठन करने की ठोस रुपरेखा बनानी चाहिए।

राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि 736 किसानों की शहादतों के बाद ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दबाव में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ केंद्र सरकार ने जो समझौता किया, उसे आज तक लागू नहीं किया गया है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोड़ा ने कहा कि 1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने के लिए पुरानी डीपीआर को मंजूर करने और झुंझुनूं जिले की जीवन रेखा काटली नदी को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर किसान महासभा अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर जिले में संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान 27 सितंबर की होने वाली संकल्प किसान रैली को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।

जिला सम्मेलन को राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के चूरू जिला महासचिव राजबीर कुलडिया, जयपाल सिंह बसेरा, राम सिंह बराला, महेंद्र सिंह कुलहरि, प्रेम सिंह नेहरा, रामस्वरुप मणकश, लालाराम जांगिड़, रामनारायण ढेवा, मनफूल सिंह रायपुर जाटान, अमर सिंह चाहर, अनिल कुमार (टोनी), विजय सिंह सोमरा, सुमेर सिंह कसाणा, ब्रम्हानंद रोहिल्ला, विद्याधर गर्सा, रामनिवास शर्मा, मास्टर वीरभान, होशियार सिंह चाहर, रोतास काजला, रतीराम राव, सुबेदार शीशराम, हवलदार हाफिज खान, जसवीर सिंह नेहरा, इंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया।

Related Articles