[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, 4 लोगों की मौत:मंदसौर में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा; मृतकों में तीन दोस्त शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, 4 लोगों की मौत:मंदसौर में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा; मृतकों में तीन दोस्त शामिल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, 4 लोगों की मौत:मंदसौर में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा; मृतकों में तीन दोस्त शामिल

मंदसौर : मंदसौर में स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुआ। स्कॉर्पियो में तीन दोस्त सवार थे। इन तीनों समेत पिकअप ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शामगढ थाना प्रभारी उदयलाल अलावा ने बताया- एक्सीडेंट बर्डिया पूना देवरी गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड आ रही स्कॉर्पियो MP14 ZL 9680 ने सामने से आ रहे लोडिंग पिकअप RJ17 GA 8600 को टक्कर मारी है।

स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील के बमखेड़ी निवासी शंकर सिंह (25), गोविंद सिंह (25) और बालू सिंह (25) सवार थे। पिकअप राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला सूरजमल प्रजापत (37) चला रहा था। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप सवार संतोष कुमार पिता नंदलाल जैन घायल है।

स्कॉर्पियो सवार तीनों दोस्त किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे जबकि पिकअप चालक भवानी मंडी से मैथी दाना लेकर रतलाम जिले की जावरा मंडी जा रहा था। पुलिस ने शवों को शामगढ़ सरकारी हॉस्पिटल के मर्चुरी रूम में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इन्हें परिजन को सौंपा जाएगा।

देखिए, हादसे की तस्वीरें…

हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में मैथी दाना की बोरियां लदी थीं।
हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में मैथी दाना की बोरियां लदी थीं।
स्कॉर्पियो में तीन दोस्त सवार थे। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्कॉर्पियो में तीन दोस्त सवार थे। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर राजस्थान का है। हादसे में ड्राइवर की भी जान चली गई।
पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर राजस्थान का है। हादसे में ड्राइवर की भी जान चली गई।
स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील के बमखेड़ी गांव निवासी ये तीन दोस्त सवार थे।
स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील के बमखेड़ी गांव निवासी ये तीन दोस्त सवार थे।
स्कॉर्पियो सवार किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
स्कॉर्पियो सवार किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77