[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरि शरण महाराज ने सुनायी नानी बाई रो मायरो कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

हरि शरण महाराज ने सुनायी नानी बाई रो मायरो कथा

हरि शरण महाराज ने सुनायी नानी बाई रो मायरो कथा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं :  रानी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल भवन भवन में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का प्रवचन करते हुए व्यास पीठ से हरि शरण महाराज ने पहले दिन कथा में कहा कि नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायी कथा है। जहां कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया जाता है। भगवान को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं। उन्होंने कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो की शुरूआत नरसी भगत के जीवन से हुई। नरसी जन्म से ही गूंगे-बहरे थे। वो अपनी दादी के पास रहते थे। उनका एक भाई-भाभी भी थे। भाभी का स्वभाव कड़क था। एक संत की कृपा से नरसी की आवाज गई तथा उनका बहरापन भी ठीक हो गया। नरसी के माता-पिता गांव की एक महामारी का शिकार हो गए। नरसी का विवाह हुआ लेकिन छोटी उम्र में भगवान को प्यारी हो गई। नरसी जी का दूसरा विवाह कराया गया। समय बीतने पर नरसी की लड़की नानीबाई का विवाह हुआ। इधर नरसी की भाभी ने उन्हें घर से निकाल दिया। नरसी श्रीकृष्ण के अटूट भक्त थे। वे उन्हीं की भक्ति में लग गए। उधर नानीबाई ने पुत्री को जन्म दिया और पुत्री विवाह लायक हो गई किन्तु नरसी को कोई खबर नहीं थी। लड़की के विवाह पर ननिहाल की तरफ से भात भरने की रस्म के चलते नरसी को सूचित किया गया। नरसी के पास देने को कुछ नहीं था। उसने भाई-बंधु से मदद की गुहार लगाई किन्तु मदद तो दूर कोई भी चलने तक को तैयार नहीं हुआ। अंत में टूटी-फूटी बैलगाड़ी लेकर नरसी खुद ही लड़की के ससुराल के लिए निकल पड़े। लेकिन उससे पुर्व ही भगवान कृष्ण ने उसके घर पहले से जेवर कपड़े से भर दिया जो सच्चे भक्तों पर भगवान की असीम कृपा को दर्शाता है। वही उन्होंने मनुष्य जीवन को अनमोल बताते हुए भक्तों को सदुपयोग करने की बात कही एवं भगवान का भजन करने से जीवन का कल्याण होने की बाते अपनी कथा में कही।

कथा के मध्य महाराज ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किये जिस पर श्रोता भक्त नाचने गाने लगे।
इस अवसर पर सुभाष जालान, राजकुमार तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, निर्मल मोदी, बंटी पंसारी, रुपेश तुलस्यान, डाक्टर डीएन तुलस्यान, नितिन रुंगटा, कैलाश चंद्र सिंघानिया, पवन सोनी, अरुण जालान, परमेश्वर हलवाई, पोकर सैनी, शिव प्रकाश शर्मा सहित अन्य भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles