[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम डाइट झुंझुनूं में सम्पन्न : शिक्षकों ने भी दिखाई विद्यार्थियों की तरह कला एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम डाइट झुंझुनूं में सम्पन्न : शिक्षकों ने भी दिखाई विद्यार्थियों की तरह कला एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : विद्यार्थियों की तरह शिक्षकों को भी कला एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तरासने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम के रूप में एक पहल शुरू की गई है।

कार्यक्रम के मॉनिटरिंग प्रभारी अधिकारी प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि पूरे राजस्थान में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा पहली बार सत्र 2021-22 से एवं इसके बाद अनवरत रूप से शिक्षकों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाने लगा है।

डाइट उपप्राचार्य सुशीला महला ने सभी भाग लेने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को संगीत के क्षेत्र में स्वयं के अनुभव एवं पारंम्परिक लोक गीत सुना कर उनको प्रेरित किय। एपीसी राजबला खीचड़ ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षकों में भी तनाव मुक्त वातावरण का निर्माण होता है। साथ ही उनको भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

रंगोत्सव कार्यक्रम में 6 प्रकार की गतिविधियों में ब्लॉक स्तर से प्रथम आने वाले 44 शिक्षकों -शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में सरोज प्रधानाचार्य, अनीता सैनी प्रधानानाचार्य, प्रतिभा प्रधानानाचार्य, रमेश पूनिया उपप्रधानाचार्य, व्याख्याता शशिकांत उपस्थित रहे।

यह रहा परिणाम

रंगोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत संगीत गायन पारंपरिक लोकगीत में प्रथम स्थान पर सोनिया मोयल उपप्रधानाचार्य राउमावि खानपुर, द्वितीय स्थान पर निधि अध्यापक मालियो की बग़ीची, तृतीय स्थान ऊषा किरण वरिष्ठ अध्यापक राउमावि भोज नगर ने प्राप्त किया।

संगीत गायन शास्त्रीय संगीत’ में प्रथम स्थान रमेश स्वामी वरिष्ठ अध्यापक राउमावि कसेरु, द्वितीय स्थान निशा शर्मा व्याख्याता जे के राउमावि अलसीसर ,तृतीय स्थान राजबला अध्यापक राउमावि थली ने प्राप्त किया।

संगीत वादन शास्त्रीय संगीत में प्रथम स्थान दीक्षा अध्यापक राबाउप्रावि सोहलीं द्वितीय स्थान, रामस्वरूप उप प्रधानाचार्य खानपुर महराणा ,तृतीय स्थान पवन कुमार अध्यापक महात्मा गांधी अंग्रेज़ी विद्यालय परसरामपुरा ने प्राप्त किया।

संगीत वादन पारंपरिक लोकगीत में प्रथम स्थान शीशराम अध्यापक राउमावि कुहाड़ू, द्वितीय स्थान निरंजन लाल शर्मा वरिष्ठ अध्यापक राउमावि मालियो की बग़ीची, तृतीय स्थान पवन कुमार कच्छावा अध्यापक महात्मा गांधी राउमावि परसरामपुरा ने प्राप्त किया।

शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण में प्रथम स्थान पर शेखर कुल्हार अध्यापक राउमावि बास बिजौली, द्वितीय चन्द्रभान अध्यापक राउमावि बीबासर,तृतीय स्थान पर सुशीला उपप्रधानाचार्य राउमावि सावलोद रहे।

इसके तहत जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा झुंझुनूं के द्वारा डाइट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डाइट उपप्राचार्य सुशीला महला, कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीसी राजबला खीचड़ ,विशिष्ट अतिथि डाइट डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार,कार्यक्रम अधिकारी मनोज झाझडिया, मुकेश लाम्बा, डाइट व्याख्याता शशिकांत, विधि, अंजू सैनी रहे ।

शिक्षण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महिपाल सिंह व्याख्याता राउमावि जखोद, द्विवितीय स्थान पर प्रहलाद कुल्हरी वरिष्ठ अध्यापक राउमावि मेहरदासी ,तृतीय स्थान पर गिरवर सिंह राउमावि उदामंडी रहे। कार्यक्रम का संचालन रतिराम धीवा द्वारा किया गया एवं व्यवस्था के रूप में राकेश कुल्हारी, सुरेंद्र सिह, संजय शर्मा, विजयपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad