[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मर्डर का आरोपी ओपन जेल से फरार:शाम को वापस नहीं लौटा,उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मर्डर का आरोपी ओपन जेल से फरार:शाम को वापस नहीं लौटा,उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज

मर्डर का आरोपी ओपन जेल से फरार:शाम को वापस नहीं लौटा,उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज

सीकर : सीकर जिला कारागृह में ओपन जेल में सजा काट रहे मर्डर के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। जो 2 सितंबर को सुबह जेल से निकला। लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। अब जेल स्टाफ की ओर से उद्योग नगर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

सीकर जिला कारागृह के जेल प्रहरी अशोक कुमार ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि फरार होने वाले आरोपी का नाम प्रदीप कुमार (29) पुत्र बीरबलराम मेघवाल निवासी खींवासर है। जिसे अपर जिला एवं सेशन न्यायालय झुंझुनू के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी को बीकानेर जेल से सीकर जेल शिफ्ट किया गया था।

2 सितंबर की सुबह प्रदीप कुमार अटेंडेंस लगवाकर मजदूरी के लिए निकला। जिसे शाम को वापस उपस्थित होना था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। मामले में उद्योग नगर थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा का कहना है कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77