[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोरीर गांव के दो शिक्षक हंसराम यादव व अमरजीत सिंह होगे राज्य स्तर पर सम्मानित, विधायक ने दोनों शिक्षकों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोरीर गांव के दो शिक्षक हंसराम यादव व अमरजीत सिंह होगे राज्य स्तर पर सम्मानित, विधायक ने दोनों शिक्षकों का किया सम्मान

गोरीर गांव के दो शिक्षक हंसराम यादव व अमरजीत सिंह होगे राज्य स्तर पर सम्मानित, विधायक ने दोनों शिक्षकों का किया सम्मान

खेतड़ीनगर : स्वतंत्रता सेनानी नेतरामसिंह राजकीय अग्रेजी माध्यम उमावि गोरीर के गणित विषय वरिष्ठ अध्यापक हंसराम यादव व अग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक अमरजीत सिंह का शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयन होने पर मंगलवार को केसीसी के विधायक कार्यालय में दोनों शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे।

विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी उपखंड के गोरीर गांव की स्वतंत्रता सेनानी नेतरामसिंह राजकीय अग्रेजी माध्यम उमावि के वरिष्ठ शिक्षक हंसराम यादव व अमरजीत सिंह को जयपुर के बिरला सभागार भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरूवार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएंगा। विधायक ने बताया कि अमरजीत सिंह ने भौतिक विकास, शैक्षणिक उन्नति व खेल कूद में अपना विशेष योगदान प्रदान किया। यह एक कर्तव्य परायण कुशल वक्ता, परिश्रमी, मोटीवेटर व कार्य के प्रति समर्पित कुशल शिक्षक हैं। सामाजिक क्षेत्र में दहेज प्रथा का विरोध, मृत्यु भोज बंद, बालिका शिक्षा उन्नति, पर्यावरण के लिए विद्यालय वाटिका स्थापना की, साथ ही विद्यालय के जर्जर भवन को गोरीर के निवासियों के सहयोग से शिक्षा विकास कमेटी का गठन कर भवन की मरम्मत का कार्य करवाया।

इसी प्रकार हंसराम यादव राजस्थान के 16 जिलों के प्रभारी रहते हुए इंस्पायर अवार्ड में राजस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई। सेठ प्रभु दयाल राउमावि बसई में भामाशाह की मदद से 15 लाख रुपए की लागत से पुराने भवन के रंग पेंट करवाया साथ ही स्कूल परीसर में 120 अशोक के पौधे, शाला दर्पण रैंकिंग सहित विद्यालय सौंर्दकरण आदि कार्यो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर चयन किया गया है। राज्य स्तर पर खेतड़ी विधान सभा से चयनित हंसराम यादव व अमरजीत सिंह का विधायक ने माला व साफा पहना कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ब्लॉक के शिक्षको को प्रेरित करने व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए संदेश दिया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा, शिमला पूर्व सरपंच धमेंद्र, समाज सेवी बब्लू सरपंच, राजवीर छावही, सुरेन्द्र काजला, दलीप काजला, राजेश पायल, प्रभु राजोता, सुरेश पचेरिया, विपिन, विक्रम, योगेश दाधीच, नीरज मान, प्रदीप यादव, कपूर चंद मीणा, धर्मा नंबरदार, यशपाल जोरासियां, हरीश मान, उम्मेद सिंह मान, सोहन सुबेदार, सतीश यादव, दारासिंह, बहादुरमल चनेजा, मनोज देवनगर सुरेश बड़सरा, रोताश मान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77