[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देखा भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, दो पिस्टल बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमराजस्थानराज्य

खेतड़ी : अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देखा भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, दो पिस्टल बरामद

अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देखा भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, दो पिस्टल बरामद

खेतड़ी : खेतड़ी नगर पुलिस व डीएसटी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट अपलोड की थी जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल भी जप्त की। थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रीतम गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा तन गुर्जरवास ने दो पिस्टल के साथ फोटो अपलोड की थी तथा वह खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र इलाके में घूम रहा था।

युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने केसीसी टाउनशिप व मानोता नदी क्षेत्र में थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर व डीएसटी टीम के साथ संयुक्त जांच की। जिस पर पुरानी रेलवे लाइन, रोही मानोता नदी के पास एक युवक पैदल आता हुआ मिला। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर दो अवैध पिस्टल बरामद हुए। अवैध हथियार रखने पर आरोपी प्रीतम उर्फ प्रवीण पुत्र यादराम गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा तन गुर्जरवास हाल केसीसी टाउनशिप खेतड़ीनगर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अवैध पिस्टल को जब्त कर लिया गया।

शुरुआती जांच मे सामने आया है आरोपी राज्यों से हथियार लाकर खेतड़ीनगर, खेतड़ी, सिंघाना क्षेत्र में बदमाशों को हथियार सप्लाई करने का काम करता है। थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पहले की गई हथियारों की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान टीम में थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर, जिला स्पेशल टीम प्रभारी कल्याण सिंह, एचसी दिनेश, शशीकान्त, महिपाल, कांस्टेबल संदीप कुमार, हरिश, विकास, महेन्द्र, प्रदीप, राकेश स्वामी, दीपक शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin