हथियारों की फोटो सोशल मीडिया डालना पड़ा भारी:एयरगन के साथ फोटो अपलोड करने पर दो युवक गिरफ्तार
हथियारों की फोटो सोशल मीडिया डालना पड़ा भारी:एयरगन के साथ फोटो अपलोड करने पर दो युवक गिरफ्तार
सवाई माधोपुर : सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वालों पर पुलिस का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। मलारना डूंगर पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी विष्णु पुत्र मीठालाल व बंटी पुत्र घनश्याम माली निवासी मलारना डूंगर है।
थानाधिकारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश के निर्देशन पर वांछित अपराधियों के धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है इसी के चलते आरोपी विष्णु कुमार पुत्र मीठालाल माली और बंटी पुत्र घनश्याम माली निवासी मलारना डूंगर के द्वारा सोशल मीडिया पर एयरगन के साथ फोटो खींचकर अपलोड किए गए और लोगों में दहशत और डर फैलाया गया जिसके चलते दोनों आरोपियों को मलारना कस्बे से बीएनएसएस की धारा 126-170 के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो वीडियो अपलोड करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेगा। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि मलारना डूंगर थाना पुलिस की ओऱ से महानिरीक्षक रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों के धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन पर थाना अधिकारी राधारमन गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034066


