[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में 7 साल के बच्चे ने करवाई पुलिस परेड:कृष्ण जन्माष्टमी पर आया था नानी के घर, 11 KM पीछा कर पुलिस ने ढूंढ निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में 7 साल के बच्चे ने करवाई पुलिस परेड:कृष्ण जन्माष्टमी पर आया था नानी के घर, 11 KM पीछा कर पुलिस ने ढूंढ निकाला

जयपुर में 7 साल के बच्चे ने करवाई पुलिस परेड:कृष्ण जन्माष्टमी पर आया था नानी के घर, 11 KM पीछा कर पुलिस ने ढूंढ निकाला

जयपुर : जयपुर में लापता हुए 7 साल के बच्चे ने शनिवार सुबह पुलिस की परेड करवा दी। कृष्ण जन्माष्टमी पर वह अपनी मम्मी के साथ नानी के घर आया हुआ था। मामा के घर जाने के लिए चोरी-छिपे निकलने पर रास्ता भटक गया। हरमाड़ा थाना पुलिस की टीम 60 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगालते हुए 11 KM पीछा करते हुए लापता बच्चे को ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

SHO (हरमाड़ा) दिलीप खदाव ने बताया- सवाई माधोपुर निवासी 7 साल का लक्ष्य प्राइवेट स्कूल की क्लास 2 में पढ़ता है। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चा अपनी मां के साथ दौलतपुरा बैनाड रोड स्थित विजय नगर में रहने वाली अपनी नानी के घर आया था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजनों ने तुरंत हरमाड़ा थाने में बच्चे के लापता होने की शिकायत दी।

सीसीटीवी में जाता हुआ दिखा था बच्चा।
सीसीटीवी में जाता हुआ दिखा था बच्चा।

पुलिस टीम ढूंढने में लगी

बच्चे के लापता होने का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें बनाकर अलग-अलग दिशा-निर्देश देकर भेजा गया। लापता होने वाली जगह के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में बच्चा घर के पास चाय की दुकान पर बैठा दिखाई दिया। कुछ समय इधर-उधर देखने के बाद बच्चा दौड़ते हुए भैरु मंदिर करधनी की तरफ जाते दिखाई दिया। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर लापता बच्चे को ढूंढने निकली। पुलिस टीम करीब 60 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगालते हुए दोपहर करीब 1 बजे निवारू रोड पुलिया के पास जा पहुंची।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोते देखकर बैठाया
निवारू रोड पुलिया के पास एक ट्रैफिक पाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी के पास बच्चा बैठा हुआ दिखाई दिया। हरमाड़ा थाना पुलिस की टीम के करीब 11 KM पीछा करते हुए पहुंचने पर लापता बच्चा मिल गया। ट्रैफिक पाइंट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल बृज मोहन ने पुलिस टीम को बताया कि रोते हुए बच्चे को देखकर उसने उसे अपने पास बुलाया। उसके बारे में पूछने पर नाम के अलावा बच्चा कुछ भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने सकुशल बच्चे को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे से पूछने पर पता चला कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर मामा से मिलने गया था। शनिवार सुबह मामा के घर जाने के लिए चोरी-छीपे अकेला निकल गया था। मामा के घर का रास्ता भूलने के कारण यहां पहुंच गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89